विकास बत्रा, खबरमंत्री न्यूज नेटवर्क


भोपाल। चुनाव के 3 महीने पहले कल मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार होने की संभावना है। इस विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात होने की भी खबर है। इस विस्तार में तीन नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। खबर है कि राजेंद्र शुक्ला, गौरीशंकर बिसेन और एक अन्य विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। मंत्रिमंडल विस्तार की खबर से सूबे की राजनीतिक गरमा गई है।

न्यूज़ सोर्स : Khabarmantri News Network