विकास बत्रा, खबरमंत्री न्यूज़ नेटवर्क


भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एक नया नोटिफिकेशन जारी कर पांच राज्यों के चुनाव के एग्जिट पोल प्रसारण के समय में परिवर्तन किया है। पूर्व में निर्वाचन आयोग ने 7 नवंबर 2023 की सुबह 7 बजे से 30 नवंबर 2023 को सांय 6:30 बजे तक किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल के प्रसारण को प्रतिबंधित किया था। अब आज जारी संशोधित नोटिफिकेशन में निर्वाचन आयोग ने 30 नवंबर 2023 सांय 6:30 के स्थान पर 30 नवंबर 2023 सांय 5:30 को प्रतिस्थापित किया है। इस प्रकार आज सांय 5:30 के बाद से पांच राज्यों के चुनाव के एग्जिट पोल का प्रसारण किया जा सकेगा।

न्यूज़ सोर्स : Khabarmantri News Network