स्वर्गीय प्रभात झा की अंत्येष्टि कल पुश्तैनी गांव में होगी

ख़बरमंत्री न्यूज़ नेटवर्क
भोपाल। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का आज शुक्रवार को 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल में ही उपचार के दौरान आज सुबह 5:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन का समाचार आते ही पूरे देश भर में उनके चाहने वालों में शोक की लहर फैल गई है। भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने भी उनके निधन पर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि स्वर्गीय झा का अंतिम संस्कार कल 27 जुलाई को 3:00 बजे उनके पुश्तैनी गांव कोरियाही, जिला सीतामढ़ी, बिहार में होगा।
न्यूज़ सोर्स : Khabarmantri News Network