इंदौर में सिटी बस स्टाप का नया रूप, यात्रियों के लिए सुविधाओं का विस्तार
इंदौर शहर में सिटी बस के सभी बस स्टाप का स्वरूप भी जल्द बदलेगा। फिलहाल बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहे के पास अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड एआईसीटीएसएल द्वारा मुरैना की कंपनी को शहर में 200 बस स्टाप बनाने का जिम्मा दिया गया है। कंपनी ने फिलहाल बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहे पर डेमो के रूप में एक बस स्टाप तैयार किया है। इस बस स्टाप पर यात्रियों को वाई-फाई सुविधा के अलावा मोबाइल-लैपटाप चार्जर भी मिलेगा। अभी जो बस स्टाप बनाया है उसकी छत को पारदर्शी रखा गया है।
लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
ऐसे में बस स्टाप पर बैठने वाले यात्रियों को धूप से परेशान नहीं होना होगा। एआईसीटीएसएल के प्रोजेक्ट प्रभारी अभिनव चौहान के मुताबिक, अभी डेमो के रूप में बस स्टाप तैयार किया है। यात्रियों की जरूरत के मुताबिक, बस स्टाप की डिजाइन में बदलाव भी किए जाएंगे।
इंदौर में 600 बस स्टाप बनाने की है योजना
- .200 बस स्टाप एआईसीटीएसएल बनाएगा
- .400 बस स्टाप आईडीए बनाएगा
- .बस स्टाप पर मिलेगी ये सुविधाएं
- .वाई-फाई
- .सीसीटीवी सर्विलांस
- .मोबाइल चार्जर यूएसबी पोर्ट
- .पब्लिक इंफार्मेशन सिस्टम
- .रूट मैप
- .आठ से 10 यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सी
- .दिव्यांगों के लिए रैंप
बस स्टाप पर विज्ञापन से कंपनी करेगी कमाई
पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत कंपनी बस स्टाप का निर्माण कर रही। बस स्टाप पर स्क्रीन लगा उस पर विज्ञापन से कंपनी कमाई करेगी। एक बस स्टाप के निर्माण पर लगभग 16 लाख रुपये खर्च का आंकलन किया गया है। प्रति बस स्टाप प्रतिमाह कंपनी 11,500 रुपये एआईसीटीएसएल को देगी।
इस तरह 200 बस स्टाप से एआईसीटीएसएल को 23 लाख रुपये प्रतिमाह और दो करोड़ 76 लाख रुपये सालाना कमाई होगी। कंपनी को 15 साल के लिए बस स्टाप के संचालन का दिया जिम्मा दिया गया है।

लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का 30 दिन का शांति प्रस्ताव—सुलह या नई चाल?
शकरकंद के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, सेहत के लिए बेहद लाभकारी