AAP नेता अवध ओझा की कार के पहिये चोरी, वीडियो हुआ वायरल
आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अवध ओझा की कार के पहिये चोरी कर लिए गए हैं। अवध ओझा ने सोशल मीडिया के जरिये कार के पहियों के चोरी होने की खबर दी है। उन्होंने बताया है कि ये घटना दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में हुई है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें अवध ओझा सर अपनी कार को दिखा रहे हैं। जिसके चारों पहिये गायब दिख रहे हैं और पहियों की जगह ईंटे लगी हुई हैं।
वीडियो आया सामने
अवध ओझा सर की गाड़ी के पहिये चोरी होने से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा है कि व्यस्त सड़क पर दिन दहाड़े कथित तौर पर उनकी कार के पहिये चोरी कर लिए गए। उन्होंने पूछा कि एक व्यस्त इलाके में इस तरह की घटना कैसे हो सकती है।
क्या बोले अवध ओझा?
सामने आए वीडियो में अवध ओझा कह रहे हैं- "विधानसभा पटपड़गंज में म्युनिसिपैलिटी, मेन रोड के सामने। ये देखिए दिल्ली की कानून व्यवस्था। नई गाड़ी पब्लिक प्लेस में खड़ी है, कितनी सफाई के साथ 4 चक्के ले गए। ईंटे लगाई हैं। अमृत काल के दौर में, राम राज्य के दौर में ऐसी घटना बहुत ही चिंता का विषय है और परेशानी का विषय है। इस घटना की जवाबदेही देनी होगी कि ऐसी घटनाएं कब रुकेंगी और जनता को इससे कब राहत मिलेगी।"

जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर
शराब पीकर ड्राइविंग करना पड़ा भारी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म
दिल्ली में मेट्रो सेवा प्रभावित, 16 स्टेशन अगले आदेश तक रहेंगे बंद