VIP पर युवक-युवती का ड्रामा: लड़की को थप्पड़ मरता लड़का, गर्दन पर धारदार हथियार.... सोशल मीडिया वीडियो जमकर वायरल
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक वीआईपी रोड पर एक युवक और युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. सड़क के सबसे व्यस्त फुटपाथ पर एक लड़का एक लड़की को जोरदार थप्पड़ मारता हुआ नजर आया. इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सामने आए वीडियो में एक युवक न सिर्फ लड़की को बेरहमी से पीटता हुआ नजर आया, बल्कि लड़की की गर्दन काटने की धमकी भी देता हुआ सुनाई दिया. सड़क पर लड़की के साथ गाली-गलौज, आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया.
इसलिए लड़की के बॉयफ्रेंड ने मचाया हंगामा
जानकारी के मुताबिक, जिस लड़की के साथ यह घटना हुई, वह एक युवक के साथ रिलेशनशिप में रहने के दौरान दूसरे युवक के साथ देखी गई थी. जिसके बाद लड़की के बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों ने न सिर्फ लड़की की पिटाई की, बल्कि लड़की के बॉयफ्रेंड ने नशे में धुत होकर हथियार के बल पर हंगामा भी मचाया. लड़की के बॉयफ्रेंड ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है.
तमाशबीन बने रहे लोग
इधर, युवती ने बताया कि उससे मिलने आया युवक उसका भाई है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आसपास के लोग तमाशा देखते रहे, लेकिन युवती को बचाने कोई नहीं आया। हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि शहर की वीआईपी रोड पर इस तरह की घटना सामने आई हो, इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

अस्पताल में वांगचुक और पुलिस के बीच बहस का वीडियो आया सामने, अधिकारियों ने दी सफाई
दिल्ली पुलिस का दावा, CJP प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तानी अकाउंट्स से फैलाया गया फर्जी प्रचार
इंडोनेशिया में लापता नाव की खोज जारी, 11 विदेशी पर्यटकों का अब तक नहीं मिला सुराग
NEET विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी