दो नाव पलटने से 193 लोगों की मौत, कई लापता
कांगो। अफ्रीकी कांगो के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र इक्वेटर प्रांत में इस हफ्ते दो अलग-अलग नाव दुर्घटनाओं में कम से कम 193 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं। पहली दुर्घटना बुधवार को बासांकुसु इलाके में हुई, जहां एक मोटर से चलने वाली नाव पलट गई। इस हादसे में 86 लोगों की मौत हुई, जिनमें ज्यादातर छात्र थे। सरकारी मीडिया के मुताबिक, इस हादसे की वजह गलत लोडिंग और रात में नौवहन बताया गया है। कितने लोग लापता हैं, इसकी सटीक जानकारी नहीं।
वहीं, दूसरी दुर्घटना गुरुवार शाम को लुकोलेला इलाके के मलंगे गांव के पास कांगो नदी पर हुई। यहां एक व्हेलबोट में आग लग गई और वह पलट गई। इसमें करीब 500 यात्री सवार थे। कांगो सरकार के मुताबिक, इस हादसे में 209 लोगों को बचाया गया, लेकिन कम से कम 107 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने कहा कि यह दोनों हादसे इक्वेटर प्रांत से लगभग 150 किलोमीटर की दूरी पर हुए है। हादसों की वजह अब तक सामने नहीं आए हैं।

जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मन दुखी है'; सामने आई वजह
रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बड़ा अपडेट, BCCI उपाध्यक्ष ने अफवाहों पर लगाया विराम
पहली जीत का स्वाद चखते ही श्रेयस को मिली तारीफ, पूर्व खिलाड़ी के बयान ने खींचा ध्यान