राहुल गांधी भारत को गृह युद्ध में फंसाना चाहते, उनका बयान उनकी हताशा और निराशा दिखाता : केंद्रीय मंत्री
पटना । केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी भारत को गृह युद्ध में फंसाना चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री सिंह ने यह टिप्पणी राहुल गांधी के उस बयान के जवाब में की, जिसमें राहुल गांधी ने कहा था कि देश के युवा और छात्र वोट चोरी को रोकने वाले है। केंद्रीय मंत्री सिंह का कहना है कि राहुल गांधी हताश हैं, इसलिए वे कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल करते हैं और कभी जैन-जी की बात करते हैं। उनका मानना है कि राहुल गांधी देश को गृह युद्ध में धकेलना चाहते हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि पूरे भारत से घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठियों को पनाह देने का काम मस्जिदों की छत्रछाया में हुआ है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने इस मुद्दे को उठाया था, लेकिन रोका नहीं।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के उस बयान पर कि मंदिरों, मस्जिदों और चर्चों में साप्ताहिक रूप से राष्ट्रगान बजाया जाना चाहिए, केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रगान राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है और राष्ट्र का गौरव हमेशा बनाए रखना चाहिए।
वहीं बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी राहुल गांधी के बयान को उनकी हताशा और निराशा का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संवैधानिक तरीके से सत्ता हासिल करने में नाकाम रहे हैं और अब देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?