MP Weather Update: मध्य प्रदेश में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, 9 जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट जारी
MP Weather Update: पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने मध्य प्रदेश में ठंड का असर तेजी से बढ़ा दिया है। नवंबर की शुरुआत होते ही राज्य में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी महसूस की जा रही है। शनिवार (8 नवंबर) को प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक यही ठंडा मौसम बना रहेगा। दिलचस्प बात यह है कि इस समय राजधानी भोपाल और इंदौर में ठंड का असर हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ज्यादा देखा जा रहा है।
शनिवार को राजगढ़ ने प्रदेश में सबसे ठंडे शहर का दर्जा हासिल किया, जहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इसके बाद इंदौर का तापमान 7.6 डिग्री, भोपाल का 8.4 डिग्री, सीहोर का 8.9 डिग्री और रीवा का 9.6 डिग्री रहा। वहीं, पचमढ़ी में तापमान 15.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबलपुर में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री, जबकि ग्वालियर और उज्जैन में क्रमशः 10.5 और 10.4 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने राज्य के 9 जिलों—भोपाल, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, रीवा और सतना—में कोल्ड वेव अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पिछले 24 घंटों में शीतलहर का असर देखा गया है।
फिलहाल राज्य में बारिश का कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है, लेकिन सर्द हवाओं ने मालवा और मध्य क्षेत्र में ठंड को बढ़ा दिया है। उत्तर भारत से आ रही हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है।

बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य