गोलावंड में धान खरीदी और एसआईआर कार्य का वन मंत्री केदार कश्यप ने लिया जायजा
रायपुर : वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने आज कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत गोलावंड में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी की प्रगति की जानकारी ली और एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया। मंत्री कश्यप ने नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रवार एसआईआर की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कम प्रगति वाले गांवों में शिविर आयोजित कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो
मंत्री कश्यप ने तहसीलदार को भी निर्देशित किया गया कि सभी गांवों में कोटवारों के माध्यम से समय-समय पर मुनादी कराकर ग्रामीणों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर) की महत्ता के संबंध में जागरूक करें। उन्होंने अधिकारियों को एसआईआर कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश देते हुए ग्रामवासियों से इसमें सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।
किसानों धान खरीदी कन्द्रों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएं
धान खरीदी के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा करते हुए मंत्री कश्यप ने उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए सभी उपार्जन केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कर रही है। जिन किसानों का पंजीयन समय पर नहीं हो पाया है, उनके हितों को ध्यान में रखते हुए पंजीयन की समय सीमा 30 नवंबर 2025 तक बढ़ाई गई है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और पंजीयन तथा टोकन जारी करने की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जाए। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा कश्यप, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जनपद पंचायत सीईओ उत्तम महोबिया तथा सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

छात्रा से दुष्कर्म मामले में बड़ा एक्शन, संविदा शिक्षक गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
'कौन है ये?' मलाइका अरोड़ा की प्रतिक्रिया बनी चर्चा, भोजपुरी स्टार का नाम सुनकर रह गईं हैरान
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबलों के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वॉड घोषित, बड़ा नाम गायब
NEET विवाद पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने कहा- छात्र इस अन्याय को याद रखेंगे
वांगचुक के आंदोलन पर सियासत तेज, संजय राउत ने केंद्र से मांगा स्पष्टीकरण