MP में गैस किल्लत के बीच ठगी, 30 सिलेंडर लेकर कर्मचारी फरार
भोपाल। मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में चल रहा है. मध्य प्रदेश में भी गैस सिलेंडर की किल्लत देखी जा रही है. प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में गैस सिलेंडर के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. ये अनोखी ठगी किसी और ने नहीं, बल्कि गैस एजेंसी के एक कर्मचारी ने ही की है. एजेंसी का कर्मचारी घरों से 30 खाली सिलेंडर लेकर फरार हो गया।
कहा- नंबर आ गया है, सिलेंडर भरवा देंगे
गैसे एजेंसी के एक कर्मचारी मुकेश पर आरोप है कि उसने घर-घर जाकर लोगों से कहा था कि आपका गैस सिलेंडर भरवाने का नंबर आ गया है. आरोपी ने सभी ग्राहकों से झूठ बोलकर उनके खाली सिलेंडर ले लिया. इस तरह आरोपी कर्मचारी ने कुल 30 खाली सिलेंडर इकट्ठा किए और सभी सिलेंडर लेकर फरार हो गया।
‘गैस पाइंट’ में 15 साल से काम कर रहा था आरोपी
इंदौर के वल्लभ नगर में रहने वाले संतोष मिश्रा ने पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई है. संतोष मिश्रा ने बताया कि गैस पाइंट नाम के गोदाम से उनके गैस सिलेंडर की सप्लाई होती है. एजेंसी में मुकेश नाम का एक कर्मचारी 15 सालों से काम कर रहा है. कर्मचारी घर-घर जाकर खाली सिलेंडर लेता था और सिलेंडर भरवाकर वापस कर देता था. इसलिए लोगों को मुकेश पर भरोसा था. लेकिन पूरे शहर में गैस किल्लत के बीच आरोपी मुकेश ने इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए लगभग 30 खाली गैस सिलेंडर ले लिए और फरार हो गया है।
एचेंसी संचालक की शिकायत पर आरोपी पर FIR दर्ज
शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी मुकेश ने खाली सिलेंडर को ब्लैक में बेच दिया है. इसके बाद गुस्साए लोगों ने गैस एजेंसी जाकर जमकर हंगामा किया. जब इसकी जानकारी एजेंसी संचालक को हुई तो संचालक ने पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई है. एजेंसी संचालक का कहना है कि आरोपी मुकेश 22 मार्च से एजेंसी में नहीं आ रहा है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही वो आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
'सिर्फ गुस्सा नहीं, ठोस कदम जरूरी', शिक्षा मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना
निशातपुरा स्टेशन तैयार, 26 जुलाई से तीन ट्रेनों के साथ शुरू होगी नई यात्रा
CJP हिंसा पर सख्त कार्रवाई, उपद्रवियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की नौ FIR
बृज भूषण ने मांगी माफी, हनुमानगढ़ी विवाद पर कहा- किसी को ठेस पहुंची हो तो खेद है