ब्रांड की सफलता के पीछे होती है फैशन कम्युनिकेशन एक्सपर्ट की अहम भूमिका
तेजी से बदलते और आधुनिक हो रहे फैशन के इस दौर में अब सिर्फ कपड़े डिजाइन करना ही काफी नहीं है, बल्कि ब्रांड को प्रमोट करना भी बेहद अहम हो चुका है। यही वजह है कि आज के समय में 'फैशन कम्युनिकेशन' (Fashion Communication) के क्षेत्र में रोजगार और तरक्की की अपार संभावनाएं उभर कर सामने आई हैं। आम तौर पर जब भी लोग फैशन इंडस्ट्री का नाम सुनते हैं, तो उनका ध्यान सिर्फ फैशन डिजाइनर या रैंप मॉडल बनने की तरफ ही जाता है। लेकिन बीते कुछ वर्षों में इस पूरी इंडस्ट्री का ढांचा बदला है, जिसके कारण पारंपरिक काम से अलग इस नए और आधुनिक क्षेत्र ने जन्म लिया है। वर्तमान में यह तेजी से उभरता हुआ सेक्टर है और युवाओं का झुकाव इसकी तरफ तेजी से बढ़ रहा है।
क्या होता है एक फैशन कम्युनिकेशन एक्सपर्ट का काम?
इस क्षेत्र के प्रोफेशनल्स का मुख्य काम अपने क्लाइंट या एसोसिएटेड ब्रांड की मार्केट में एक शानदार और मजबूत छवि (ब्रांड वैल्यू) तैयार करना होता है। वह अपनी रणनीतियों के जरिए अपने क्लाइंट के प्रोडक्ट्स को टारगेट कस्मटर्स (लक्षित उपभोक्ताओं) तक सबसे बेहतरीन और आकर्षक तरीके से पहुंचाता है। इसके अलावा:
-
वह ब्रांड के प्रति लोगों में जागरूकता (Brand Awareness) बढ़ाने के लिए नए-नए प्रचार माध्यमों और विज्ञापनों की रूपरेखा पर नजर रखता है।
-
वे अपने क्लाइंट और बड़े बिजनेस हाउसेज की तरफ से मीडिया चैनल्स, पीआर एजेंसियों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ कम्युनिकेट करते हैं और पीआर डील्स फाइनल करते हैं।
-
एक कुशल फैशन कम्युनिकेशन एक्सपर्ट डिजाइन लेआउट, आकर्षक वेब पेज और लेटेस्ट मल्टीमीडिया डिजाइन डेवलप करने का काम भी संभालता है।
इस क्षेत्र में कॅरियर के विकल्प और संभावनाएं
फैशन कम्युनिकेशन में प्रोफेशनल कोर्स पूरा करने के बाद युवाओं के लिए देश और दुनिया के बड़े ब्रांड्स के दरवाजे खुल जाते हैं। आप अपनी रुचि के अनुसार निम्नलिखित भूमिकाएं निभा सकते हैं:
-
फैशन जर्नलिस्ट (पत्रकार) या फैशन एडिटर
-
फैशन मार्केिटंग मैनेजर
-
विजुअल मर्चेंडाइजर या कला निर्देशक (आर्ट डायरेक्टर)
-
फैशन फोटोग्राफर या ग्राफिक डिजाइनर
-
डिजाइन सहायक या फैशन कंसलटेंट
-
इस कोर्स को करने के बाद आप नामी भारतीय और इंटरनेशनल फैशन ब्रांड्स के साथ जुड़कर कॉर्पोरेट स्तर पर काम कर सकते हैं।
अनिवार्य योग्यता और कोर्स
इस क्षेत्र में एंट्री करने के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास होना आवश्यक है। इसके बाद आप इस फील्ड में एंट्री कर सकते हैं:
-
डिप्लोमा या बैचलर डिग्री: 12वीं के बाद फैशन कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन (B.Des) या 1 से 2 साल का डिप्लोमा कोर्स किया जा सकता है।
-
उच्च शिक्षा: यदि आप इस क्षेत्र में रिसर्च या टीचिंग में जाना चाहते हैं, तो आप आगे चलकर इसी विषय में मास्टर डिग्री (M.Des) और डॉक्टरेट (Ph.D) की मानद उपाधि भी हासिल कर सकते हैं।
शुरुआती आमदनी और सैलरी पैकेज
इस क्रिएटिव क्षेत्र में आपकी आमदनी पूरी तरह से आपके काम की क्वालिटी, क्रिएटिविटी और कंपनी के प्रोफाइल पर निर्भर करती है। जैसे-जैसे आपका अनुभव और नेटवर्क बढ़ता है, आपकी सैलरी में भी रिकॉर्ड इजाफा होता है। फिर भी, एक फ्रेशर के तौर पर शुरुआती दौर में आप आसानी से सालाना 2 से 3 लाख रुपये का पैकेज पा सकते हैं। कुछ वर्षों के अनुभव के बाद यह आंकड़ा काफी ऊपर चला जाता है।
सफलता के लिए जरूरी स्किल्स और हुनर
इस ग्लैमरस और कॉम्पिटिटिव फील्ड में टिकने के लिए आपके पास बेहतरीन मार्केटिंग स्ट्रेटजी (विपणन रणनीति) होनी चाहिए। इसके साथ ही आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स (संवाद शैली) और नेटवर्किंग क्षमता का मजबूत होना सबसे अनिवार्य शर्त है, जिसके बिना इस क्षेत्र में पैर जमाना काफी कठिन हो सकता है।
चूंकि फैशन इंडस्ट्री पूरी तरह से डेडलाइंस (तय समय सीमा) पर काम करती है, इसलिए आपको दबाव में कई-कई घंटे लगातार काम करने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना होगा। यदि आपमें धैर्य, कड़ा परिश्रम और कुछ नया सोचने का जज्बा है, तभी आप यहां लंबी रेस के घोड़े बन सकते हैं। इसके अतिरिक्त, आपकी मौखिक और लिखित दोनों ही रूपों में अंग्रेजी समेत अलग-अलग भाषाओं पर मजबूत पकड़ होनी चाहिए।
देश के प्रमुख और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान
यदि आप इस फील्ड में एक प्रामाणिक डिग्री लेना चाहते हैं, तो देश के इन टॉप संस्थानों में दाखिला ले सकते हैं:
-
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) - देश के विभिन्न केंद्र
-
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) - अहमदाबाद, गुजरात
-
सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन - पुणे
-
इंस्टीट्यूट ऑफ अपैरल मैनेजमेंट - गुरुग्राम
-
जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी - नई दिल्ली

राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन