देश में मानसून कई राज्यों में पहुंच चुका है। कई राज्यों में इस बार भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। इस बीच इसके मद्देनजर केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने आज सभी राज्यों के राहत आयुक्तों की वार्षिक समीक्षा बैठक की है। इस बैठक का उदेश्य केवल यह था कि आने वाले दिनों में केंद्र मानसून के मुद्दों पर कैसे राज्यों की मदद कर सकता है। दिल्ली के विज्ञान भवन में हुई बैठक में पिछली आपदाओं से सीखे गए सबक पर भी चर्चा की गई। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इस बार ओडिशा में मानसून जल्दी दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग की मानें तोकेरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत सामान्य से पहले हो सकती है। इस बीच मानसून अंडमान के ऊपर पहुंच गया है और जल्द आगे बढ़ने की संभावना है। वहीं इस साल, केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत 27 मई को होने की संभावना है। केरल के तट से टकराने के बाद मानसून को ओडिशा पहुंचने में आमतौर पर 10 से 12 दिन लगते हैं।