बॉर्डर पर हड़कंप : SIR शुरू होते ही पश्चिम बंगाल से भागे घुसपैठिए, जानिए क्या है मामला?
Bangladesh Border Crowd: एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होते ही पश्चिम बंगाल में भगदड़ मच गई. अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठी अब फिर वापस से बांग्लादेश जा रहे हैं. मंगलवार सुबह अचानक से बॉर्डर पर प्रवासियों के बांग्लादेश जाने को लेकर भीड़ जमा हो गई. हालांकि, सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. फिलहाल, बॉर्डर पर बीएसएफ की निगरानी बढ़ा दी गई है.
मंगलवार की सुबह स्वरूप नगर थाना क्षेत्र के हकीमपुर चेकपोस्ट पर सतखीरा और खुलना जिले में हजारों की तादात में भारी-भरकम सामान लिए घुसपैठी अपने देश वापस जाने के लिए कोशिश करते नजर आए. दरअसल, इस भगदड़ की वजह यह है कि यहां लोगों में एक अफवाह फैल गई कि नागरिकता सत्यापन अभियान या इसी तर्ज पर कोई प्रक्रिया शुरू हो गई है. यह अफवाह फैलते ही अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी डर कर भागने लगे. काफी दिनों से अवैध रूप से रहे रहे लोग काफी संख्या में अपने देश लौटते नजर आए.

सलमान का बल्ला गरजा, टेस्ट टीम से बाहर किए जाने के बाद घरेलू मुकाबले में ठोकी शानदार ट्रिपल सेंचुरी
कॉलोनाइजरों की मुश्किलें बढ़ीं, EWS-LIG जमीन से जुड़े 5 मामलों में प्रशासन का नोटिस
स्कूल परिसर में दर्दनाक हादसा, लोहे का गेट गिरने से 7 साल के बच्चे की मौके पर मौत
छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात, छेड़छाड़ रोकने पर युवती को जिंदा जलाने का प्रयास
हैनान में भारी बारिश से बिगड़े हालात, 31 हजार से अधिक लोगों का सुरक्षित स्थानों पर रेस्क्यू