रायपुर में बढ़ी गर्मी, पारा 36°C तक पहुंचने की संभावना
रायपुर : में बढ़ती गर्मी ने लोगों को अभी से गर्म दिनों का अहसास कराना शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है और राजधानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, माह के अंतिम दिन पारा 36 डिग्री तक जा सकता है।
पश्चिम से पूर्व की ओर चलने वाली हवाएं इस समय अधिक प्रभावी हैं। यही वजह है कि दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में रायपुर का न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। लगातार तीसरे दिन रायपुर राज्य का सबसे गर्म शहर रहा।
विशेषज्ञों का कहना है कि फरवरी के अंतिम दिनों में आमतौर पर गर्मी का असर तेज होने लगता है। फिलहाल दिन में गर्मी बढ़ रही है, जबकि रात में हल्की राहत मिल रही है। हालांकि, जैसे-जैसे रात का तापमान बढ़ेगा, ठंड पूरी तरह विदा हो जाएगी।
वहीं, अंबिकापुर और राज्य के उत्तरी सीमावर्ती इलाकों में अब भी ठंड का असर बना हुआ है। इन क्षेत्रों में आमतौर पर मार्च के अंतिम दिनों में ठंड खत्म होती है।

राहुल गांधी का बड़ा दावा: विपक्ष ने संसद में संविधान पर होने वाले हमले को विफल किया।
अवैध चांदी रिफाइनरी का भंडाफोड़: छापेमारी में भारी मात्रा में केमिकल और मशीनरी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।
हॉर्मुज पर फिर संकट: ईरान ने लगाया सैन्य कंट्रोल
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: ग्वालियर लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा घूसखोर क्लर्क, 60 हजार में तय हुआ था सौदा।
भोपाल में 50 हजार शिक्षकों की हुंकार: "25 साल की सेवा के बाद अब परीक्षा की कैसी शर्त?"