रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए अपने 200 छक्के पूरे कर लिए हैं। शुक्रवार को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेले गए मैच में रोहित ने ये रिकॉर्ड बनाया। हिटमैन ने 28 गेंदों में 43 रन की आतिशी पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए।  IPL में किसी एक टीम के लिए 200 छक्के लगाने वाले रोहित पांचवें और मुंबई इंडियंस के केवल दूसरे खिलाड़ी बने। उनसे पहले विराट कोहली, एब डिविलियर्स और क्रिस गेल RCB के लिए ये रिकॉर्ड बना चुके हैं। 

टूर्नामेंट के 51वें मैच में मुंबई ने गुजरात को 5 रन से हराया। GT के सामने 178 का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम 172/5 का स्कोर ही बना सकी और मैच हार गई। एक समय GT का स्कोर 16 ओवर तक 138/3 था और टीम की जीत के लिए फेवरेट मानी जा रही थी, लेकिन इसके बाद MI के बॉलर्स ने दम दिखाया और टाइटन्स को कोई मौका नहीं दिया।