विशाल बत्रा@खबरमंत्री.com भोपाल । मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पद पर आज खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा की नियुक्ति हुई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लंबे समय तक संगठन मंत्री और अभी तक भाजपा प्रदेश महामंत्री रहे वीडी शर्मा की बड़ी राजनैतिक पारी के संकेत 10 माह पूर्व खजुराहों में हुई पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की चुनावी रैली में ही मिल गए थे। 23 अप्रेल 2019 को खजुराहो में हुई इस रैली में तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा था कि वीडी को खजुराहो से टिकिट मिला सबको आश्चर्य हुआ होगा लेकिन मुझे कोई आश्चर्य नहीं। यह भाजपा है, यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है, हमारे वीडी ने जीवन के बहुत सारे साल पार्टी और मॉं भारती के लिए लगाए हैं। अमित शाह ने अपने संबोधन में आगे जो कहा उस पर गौर कीजिए। बकौल अमित शाह मैं आज वीडी को प्रस्तुत करने के लिए ही खजुराहो आया हूॅं, मित्रों एक बार वीडी को जिता दीजिए मैं बताता हूॅं यह बहुत बड़ा नेता बनने वाला है, ...बहुत बड़ा नेता बनने वाला है। गौरतलब है कि अमित शाह के इस भाषण के मायने समझते हुए राजनैतिक प्रेक्षकों ने ही वीडी शर्मा की भविष्य की राजनीति के बारे में आंकलन उसी समय लगा लिया था लेकिन आम राजनैतिक जनमानस को राष्ट्रीय अध्यक्ष वीडी शर्मा का उक्त भाषण आज चरितार्थ होते दिख रहा है।

मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
ग्वालियर में ‘दा वन हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ का भव्य उद्घाटन
एम्स की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र से कहा- 'गर्भपात के पुराने नियमों में अब बदलाव की जरूरत'
Sudha Chandran ने Premanand Maharaj से की मुलाकात