छत्तीसगढ़ में 6 फीसदी ज्यादा बारिश
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। जिन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कई इलाकों में सुबह झमाझम बारिश हुई। अभी आसमान में बादल छाए हुए हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अब तक 6 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। अगले 2 दिनों तक सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं बाकी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। 21 अगस्त तक अभी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। प्रदेश में शनिवार को मानसून सामान्य रहा। कई इलाकों में हल्की सी मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं प्रदेश के तीन स्थान में भारी बारिश हुई। सूरजपुर के लटोरी में 100 मिली मीटर बारिश हुई है।

IPL से पहले KKR को बड़ी राहत, स्टार तेज गेंदबाज फिट घोषित
Bhopal में ईद पर भारी वाहनों की एंट्री बैन, ट्रैफिक प्लान जारी
रायगढ़ में अफीम खेती पर भूपेश बघेल का BJP सरकार पर हमला
शाहीन अफरीदी को प्लेइंग-11 से बाहर रखने की सलाह, पूर्व कप्तान का बयान
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नई रणनीति, आदिवासी क्षेत्रों में धार्मिक-सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश