MSP स्टील प्लांट में हादसा, श्रमिक की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बड़ा हादसा हुआ। एमएसपी स्टील एण्ड पावर प्लांट के रोलिंग मिल में काम करने के दौरान एक श्रमिक पर भारी भरकम प्लेट गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद तत्काल प्रबंधन ने घायल श्रमिक को मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब घटना की जांच कर रही है। इस हादसे ने MSP स्टील एण्ड पावर प्लांट कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। वहीं, कंपनी प्रबंधन इस मामले में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहा है। घटना को लेकर काम कर रहे श्रमिकों में भी नाराजगी का माहौल है और वे कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं।

चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ के लिए मील का पत्थर
“महिला सम्मान का असली अर्थ तब होगा जब महिलाओं के खिलाफ अपशब्द बंद होगा” : एआईजी सिंह
ईरान-यूएस तनाव के बीच, ट्रंप ने पीएम मोदी से होर्मुज प्रासंगिक मुद्दों पर की चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बुधवार को रिलीज करेंगे कछुए