नई दिल्ली । दिल्ली में एक व्यक्ति को मकान माल‎किन की हत्या के आरोप में ‎गिरफ्तार ‎किया है। 60 वर्षीय मकान मालकिन की कथित तौर पर हत्या कर उसके शव को बेड के बक्से में ‎छिपाया गया था। पुलिस से ‎मिली जानकारी के अनुसार देवेंद्र उर्फ देव (31) के पीड़िता आशा देवी के साथ शारीरिक संबंध थे। आरोपी ने बताया कि पीड़िता उसके किसी अन्य महिला से शादी करने के खिलाफ थी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जॉय तिर्की ने बताया, आरोपी को शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से गिरफ्तार किया गया। देवी का शव हत्या के पांच दिन बाद शुक्रवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में उनके घर से बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार देवेंद्र 2015 में काम की तलाश में अलीगढ़ से दिल्ली आया था और उसने तांबे के तार की पैकिंग का व्यवसाय शुरू किया। कोविड महामारी के दौरान आरोपी को व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी 2019 में देवी के नंद नगरी स्थित घर में किरायेदार के रूप में रहने लगा और दोनों के बीच दोस्ती होने पर शारीरिक संबंध बन गए थे।
पु‎लिस के अधिकारी ने बताया कि देवेंद्र की 2021 में एक अन्य महिला से मुलाकात हुई, जो देवी के घर में ही किरायेदार के रूप में रह रह थी।  देवी ने अपने मकान में कुछ कमरे किराए पर दिए हुए थे। आरोपी ने दूसरी महिला ने शादी करने का फैसला किया और चार दिसंबर को अलीगढ़ में उनकी सगाई हुई। देवी इस बात पर गुस्सा हो गईं और उन्होंने देवेंद्र को फोन किया और उसे मिलने के लिए बुलाया। पुलिस के मुताबिक, 10 दिसंबर को आरोपी दोपहर में देवी के घर पहुंचा। देवी ने देवेंद्र से कहा कि वह उसे दूसरी महिला से शादी नहीं करने देगी। देवेंद्र ने विरोध किया, जिसपर देवी ने उसे थप्पड़ मारा और गुस्से में आकर आरोपी ने महिला के सिर पर ईंट मार दी। उन्होंने बताया कि जब महिला बेहोश हो गई तो आरोपी ने उनके सिर पर ईंट से कई वार किए। आरोपी देवी के पास से 13 हजार रुपये नकद और महिला के आभूषण लेकर अलीगढ़ भाग गया। मामला 15 दिसंबर को उस समय सामने आया जब लोगों ने कमरे से दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी। जब बेड के बक्से को खोला गया तो देवी का क्षत-विक्षत लाश बरामद हुई।