रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' से चर्चा में आए विक्की जैन अब घर-घर में जाना माना नाम बन चुके हैं। शो में उनकी एंट्री अंकिता लोखंडे के पति के तौर पर हुई थी। लेकिन अब उनकी एक इंडिविजुअल इमेज बन चुकी है। विक्की टॉप 6 से बाहर हो गए थे, लेकिन जाते-जाते वह कुछ फैंस का दिल जीत गए।'बिग बॉस 17' में विक्की जैन की लगभग हर किसी से लड़ाई हुई। सबसे ज्यादा उनकी खिटपिट अंकिता लोखंडे से ही हुई। इन पति-पत्नी के झगड़ों ने अक्सर लाइमलाइट बटोरी। विक्की अक्सर अंकिता से बुरी तरह बर्ताव करने को लेकर भी यूजर्स के निशाने पर रहे। 

लेकिन इस शो से उनकी पॉपुलैरिटी जरूर बढ़ गई। अब खबर आ रही है कि इस शो के बाद विक्की की लौटरी लग गई है। उनकी किस्मत में एक और रियलिटी शो के आने की चर्चा है।विक्की को 'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए अप्रोच किया गया है। ऐसी चर्चा है कि वह इस शो में पार्टिसिपेट करेंगे, लेकिन अंकिता लोखंडे के बगैर। विक्की अपना गेम अकेले खेलना चाहते हैं। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस पर विक्की जैन का स्टेटमेंट आना बाकी है।'बिग बॉस ओटीटी 1' को करण जौहर ने होस्ट किया था। इस सीजन की विनर दिव्या अग्रवाल बनी थीं। वहीं सीजन 2 को सलमान खान ने होस्ट किया था। इस सीजन को यूट्यूबर एल्विश यादव ने जीता था। दोनों सीजन जियो सिनेमा पर दिखाए गए थे।