आंध्र प्रदेश : वाईएसआरसीपी के दो नेताओं के घरों पर हुआ हमला
तेलुगु देसम पार्टी (तेदेपा) के कथित समर्थकों ने शुक्रवार को वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के दो नेताओं के घरों पर हमला कर दिया।आंध्र प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने राज्यपाल से उनकी पार्टी के सदस्यों के खिलाफ चुनाव बाद की हिंसा को रोकने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। तेदेपा के युवा समर्थकों ने कृष्णा जिले में पूर्व मंत्री कोडाली श्री वेंकटेश्वर राव और पूर्व विधायक वल्लभनेनी वामसी के घरों पर हमला किया।हमलावरों ने विजयवाड़ा में वामसी के घर पर पत्थरबाजी की। उन्होंने घर के सामने खड़ी दो कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में घुसने की कोशिश की।कुछ हमलावर कार पर चढ़ गए और वामसी को बाहर आने के लिए ललकारा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। तेदेपा समर्थक वामसी के खिलाफ नारे लगा रहे थे और चेतावनी दे रहे थे कि वे उन्हें नहीं छोड़ेंगे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने