अर्जुन ने बताया काम और खेल कैसे मैनेज करते हैं
बालीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने एक पोस्ट में कई फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह किस तरह काम और खेल को एक साथ लाते हैं। इंस्टाग्राम पर अर्जुन ने कई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें खाना, वर्कआउट और कुछ रैंडम क्लिक शामिल हैं। तस्वीरों में एक्टर को बारिश में तैरते, हेल्दी लंच करते, जिम में कसरत करते और अपने प्यारे दोस्त यानी पेट डॉग के साथ समय बिताते देखा जा सकता है। इसके अलावा, वह एक तस्वीर में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, काम और खेल का मिक्सअप। अर्जुन की बहन अंशुला ने पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा, स्माइल। एक्टर पुलकित सम्राट ने कमेंट में लिखा, जे फॉर जेलस! वहीं एक फैन ने कमेंट में कहा, लास्ट वन सबसे अच्छा है!!! हमेशा मुस्कुराहट बनी रहे। बता दें कि अर्जुन कपूर की एक्टिंग और लुक्स के लोग दीवाने हैं। उनकी एक झलक पाने को लड़कियां बेताब रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

आवारा कुत्तों के मुद्दे पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, “कुत्तों के प्रभारी हैं” कैलाश विजयवर्गीय
इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, संचालन की तैयारी तेज
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी