अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने अपने दोस्तों और करीबियों की मौजूदगी में सात फेरे लिए और फिर वह मीडिया के सामने आए और जमकर पोज दिए। दोनों की शादी की तस्वीरें खूब पसंद की गईं और फोटोज अब तक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रही हैं। बता दें कि इनकी शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्म हाउस में हुई थी। शादी के दौरान दोनों को बेशकीमती तोहफे भी मिले हैं।वैसे तो कपल को शादी में कई महंगे तोहफे मिले हैं लेकिन कुछ लग्जरी गिफ्ट्स की जानकारी सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान ने अथिया शेट्टी की शादी में ब्रैंड न्यू लग्जरी ऑडी कार गिफ्ट की है। कार की कीमत करीब 1.64 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा जैकी श्रॉफ ने शादी में 30 लाख रुपये की एक घड़ी तोहफे के तौर पर दी है। अर्जुन कपूर अथिया के संगीत में दिखाई दिए थे। उन्होंने शादी में 1.5 करोड़ रुपये का हीरे का कंगन तोहफे में दिया है।इसके अलावा महेन्द्र सिंह धोनी ने 80 लाख रुपये की बाइक और विराट कोहली ने 2.17 करोड़ की बीएमडब्ल्यू कार तोहफे में दी है।

इसके अलावा सुनील शेट्टी ने अथिया और केएल राहुल को शादी पर बेहद खास तोहफा दिया है। उन्होंने दोनों को 50 करोड़ रुपये का घर गिफ्ट किया है।बता दें कि न्यूली मैरिड कपल की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। विक्की कौशल, कृति सेनन, परिणीति चोपड़ा, रकुल प्रीत सिंह, भूमि पेडनेकर, करण जौहर, माधुरी दीक्षित, अभिषेक बच्चन आदि ने नए जोड़े को शुभकामनाएं दी थीं।