भोपाल। कोहेफिजा थानां इलाके में स्थित हमीदिया अस्पताल में स्थित मर्चुरी के सामने से जहॉ एक मीडियाकर्मी के जेब से मोबाइल फोन चोरी हो गया। वहीं अस्पताल परिसर से एक युवक का दो पहिया वाहन स्कूटर चोरी चला गया। पुलिस के मुताबिक माचना कालोनी शिवाजी नगर निवासी विवेक पांडेय (27) मीडियाकर्मी हैं। बुधवार को वह अपने काम से हमीदिया अस्पताल स्थित मर्चुरी गये थे। यहॉ पहुंचने के थोड़ी देर बाद जब उन्होंने मोबाइल निकालने के लिये पेंट की जेब में हाथ डाला तो वह गायब हो चुका था। इसी तरह प्लंबर का काम करने वाले फरियादी नईम (35) ने बताया की वह नई बस्ती गांधी नगर में रहता हैं। बीती 25 मार्च की रात करीब 9 बजे वह अपनी पत्नी के साथ हमीदिया अस्पताल आये थे। यहॉ उन्होंने अपना दो पहिया वाहन हमीदिया परिसर में गेट नंबर दो के सामने खड़ा कर अस्पताल के अंदर चले गए। कुछ देर बाद तब वह वापस लौटे तो देखा की उनका दो पहिया वाहन चोरी हो चुका है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने सभी मामलों में अज्ञात आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी हैं।