देश के कई राज्यों में आज बारिश होने के आसार
देशभर के कई राज्यों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। वहीं, कुछ राज्यों में लोग लू के थपेड़े भी झेलने के लिए मजबूर हैं। हालांकि,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में अचानक बदलाव की वजह से दिल्ली, बिहार,यूपी समेत कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से मौसम सुहाना हो चुका है।मौसम विभाग ने जानकारी दी अगले तीन दिनों तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में गर्मी से कुछ राहत रहेगी। दिल्ली में जहां तेज हवा चलने, गर्जन वाले बादल बनने और हल्की वर्षा होने के आसार हैं, वहीं पंजाब व हरियाणा में थोड़ा ज्यादा असर दिखेगा। तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आ सकती है।
बात करें उत्तर-प्रदेश की तो इस राज्य में भी मौसम का मिजाज बदल चुका है। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। वहीं कई जिलों में गुरुवार को तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 13 मई तक लगातार गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवाएं चल सकती हैं।वहीं, झारखंड में रांची सहित आसपास के कई जिलों में लोगों को चिलचिलाती धूप बढ़ते तापमान और असहनीय गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि 14 मई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश भी होगी। इस दौरान वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?