बेंगलुरु । इसरो ने तीसरी बार चंद्रयान-3 की ऑर्बिट घटाई। अब चंद्रयान 150 किमी & 177 किमी की ऑर्बिट में आ गया है। यानी चंद्रयान-3 चंद्रमा की ऐसी कक्षा में घूम रहा है, जिसमें उसकी चांद से सबसे कम दूरी 150 किमी और सबसे ज्यादा दूरी 177 किमी है। ऑर्बिट घटाने के लिए यान के इंजन कुछ देर चालू किए गए। अब चंद्रयान का ऑर्बिट सर्कुलराइजेशन फेज शुरू हो गया है। यानी चंद्रयान अंडाकार कक्षा से गोलाकार कक्षा में आना शुरू हो गया है। इसरो अब 16 अगस्त को सुबह 08:30 बजे अगला ऑपरेशन परफॉर्म करेगा। इसमें इसरो के बेंगलुरु स्थित हेडक्वार्टर से वैज्ञानिक चंद्रयान के थ्रस्टर फायर कर उसे 100 किमी & 100 किमी की गोलाकार कक्षा में लाएंगे।