Adhik Maas 2023: जैसा कि आप सब को पता है कि 18 जुलाई से अधिक मास शुरू हो गया है। इस समय में व्यक्ति भगवान को खुश करने के लिए खूब दान-पुण्य और पूजा-पाठ करता है।

कहते हैं कि पुरुषोत्तम मास के समय सारे देवी-देवता पृथ्वी लोक पर आकर वास करते हैं। ऐसे में इनको खुश करना बहुत ही आसान हो जाता है। वहीं इसी के साथ अधिक मास सावन के महीने में लगा है तो ये और भी ज्यादा खास हो गया है। इस दौरान भले ही मांगलिक कार्य वर्जित कर दिए जाते हैं लेकिन अगर राशि के अनुसार दान-दक्षिणा दी जाए तो जल्द ही धन-धन्य से जुड़ी समस्या खत्म हो जाती है। तो आइए जानते हैं कि मलमास के दौरान किस राशि के जातकों को क्या दान करना चाहिए-

 Donation according to zodiac sign राशि अनुसार दानAries मेष राशि: मलमास के दौरान मेष राशि के जातकों को मालपुआ, घी, चांदी, लाल वस्त्र, केला, अनार, तांबा, मूंग और गेहूं का दान करना चाहिए।

 Taurus वृष राशि: वृष राशि वाले सफेद वस्त्र, चांदी, सोना, मालपुआ, मावा, शक्कर, चावल, केला, मोती का दान करें। Gemini मिथुन राशि: अधिकमास के दौरान पन्ना, मूंग दाल, तेल, कांसा, केला, सिंदूर और साड़ी का दान करें। Cancer कर्क राशि: हर तरह की परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए कर्क राशि के जातकों को मटका, तेल, सफेद वस्त्र, मालपुआ, मावा, दूध, चावल आदि दान करना चाहिए। Leo सिंह राशि: मलमास के दौरान लाल वस्त्र, तांबा, पीतल, सोना, चांदी, गेहूं, मसूर दाल और धार्मिक पुस्तकें दान करना शुभ रहेगा। Virgo कन्या राशि: अधिक मास में भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए मूंग दाल, सोना और केले का दान करें। इसी के साथ गौशाला में घास का दान करना भी शुभ माना जाता है। Libra तुला राशि: तुला राशि के व्यक्ति सफेद वस्त्र, मालपुआ, मावा, चीनी या मिश्री, चावल और केले का दान करें।

 Scorpio वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातक इन चीजों का दान करें- लाल वस्त्र, मौसमी फल, अनार, तांबा, मूंगा और गेंहू। Sagittarius धनु राशि: धनु राशि वाले पीले कपड़े, चने की दाल, लकड़ी का सामान, घी, तिल, अनाज और दूध का दान करें, शुभ फल प्राप्त होगा। Capricorn and Aquarius मकर और कुंभ राशि: इन दोनों राशियों के स्वामी शनि देव हैं। तो इन राशियों के जातक तेल, दवाईयां, नीले कपड़े, औजार, लोहा और मौसमी फल आदि का दान करें। Pisces मीन राशि: मीन राशि के जातक पीले वस्त्र, चने की दाल, घी, दूध और दूध से बनी मिठाइयों का दान करें। Special note स्पेशल नोट: ये दान अधिक मास के दौरान किसी भी दिन किया जा सकता है।