भोपाल में ड्रोन फ्लाइंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का शुभारंभ कल
विधायक रामेश्वर करेंगे उद्घाटन,
लेडो इंडिया बिजनेस सॉल्यूशंस का उपक्रम
विकास बत्रा, भोपाल
ख़बरमंत्री न्यूज़ नेटवर्क
-------------------------------------
लेडो इंडिया बिज़नेस सॉल्यूशंस एलएलपी द्वारा भोपाल के खारी क्षेत्र में स्थापित ड्रोन फ्लाइंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का शुभारंभ कल सोमवार को हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के कर कमलों से होगा। यह संस्थान नागरिक उड्डयन मंत्रालय के डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) द्वारा अनुमोदित है और उन्नत ड्रोन प्रशिक्षण प्रदान करने वाले चुनिंदा संस्थानों में शुमार होगा।
शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा शामिल होंगे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में सेज ग्रुप के प्रो वाइस चांसलर डॉ. प्रशांत जैन उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आरंभ प्रातः 9 बजे निर्धारित है।
संस्थान के प्रबंध निदेशक राजेश विक्रम नायर और मार्केटिंग हेड अनिल सिंह सेंगर ने कार्यक्रम में पधारने का आमंत्रण देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण केंद्र भोपाल और आसपास के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलेगा। उन्होंने कहा कि ड्रोन तकनीक के बढ़ते उपयोग को देखते हुए प्रशिक्षित ड्रोन पायलटों की मांग तेजी से बढ़ रही है, और यह संस्थान युवाओं को प्रमाणित, उच्च गुणवत्ता वाला व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगा।
संस्थान द्वारा मानक उड़ान संचालन, सुरक्षा प्रोटोकॉल, तकनीकी प्रशिक्षण, फील्ड प्रैक्टिकल और उद्योग आधारित मॉड्यूल प्रदान किए जाएंगे, जिससे प्रशिक्षुओं को ड्रोन संचालन के क्षेत्र में बेहतर कैरियर संभावनाएँ प्राप्त होंगी।

EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का 30 दिन का शांति प्रस्ताव—सुलह या नई चाल?
शकरकंद के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, सेहत के लिए बेहद लाभकारी
Delhi-NCR में बारिश और ओलावृष्टि, अचानक बदला मौसम का मिजाज