पटना । जदयू के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर अजय आलोक शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि वे दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में सदस्यता ग्रहण करेंगे।जानकारी के अनुसार, अजय आलोक दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में शुक्रवार सुबह 11 बजे भाजपा की सदस्यता लेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहेंगे।पिछले साल जून में जेडीयू ने पार्टी से बाहर जाकर बयानबाजी करने पर अजय को जदयू से बाहर का रास्ता दिखाया था। जदयू से निकालने के बाद अजय आलोक के भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी। वे लगातार सार्वजनिक मंच पर भाजपा के पक्ष में बोलते नजर आए।अजय आलोक के निजी जीवन की बात करें तो वे डॉक्टर हैं। उनके पिता गोपाल सिन्हा भी प्रसिद्ध डॉक्टर हैं। वहीं, वे बसपा से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। इसके अलावा, वे टीवी डिबेट का चर्चित चेहरा हैं।