प्री-मानसून के चलते तमिलनाडु और केरल में झमाझम बारिश
दक्षिण भारत में प्री मानसून गतिविधियां शुरू हो चुकी है। तमिलनाडु और केरल में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट आई है, जिससे लोगों को राहत मिली है। समाचार एजेंसी एएनआई ने जानकारी दी है कि तमिलनाडु के करूर जिले में भारी बारिश के बाद निचले इलाकों में कई घरों में पानी घुस गया है। इसके अलावा बारिश के बाद ऊंटी में मौसम सुहावना हो गया है और यहां पर्यटकों ने 126वीं पुष्प प्रदर्शनी के दौरान बारिश का आनंद लिया।

PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित