बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की गाड़ी पर हमला
बलूचिस्तान में एक बार फिर से पाकिस्तानी सेना के वाहन को निशाना बनाया गया है। यहां पर फ्रंटियर कोर के काफिले पर IED ब्लास्ट हुआ। इस घटना में एक अधिकारी समेत छह लोगों की मौत की खबर है। वहीं इस घटना में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की गाड़ी पर हमला। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के बलूचिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर पाकिस्तानी सेना की गाड़ी को निशाना बनाया गया है। इस हमले में एक अधिकारी समेत 6 लोगों की मौत की खबर है। बताया गया है कि इस हमले में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11:45 बजे (0645 GMT) कच्छी जिले में हुई। यहां पर फ्रंटियर कोर के काफिले पर IED ब्लास्ट हुआ। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल को घेर लिया है। हमले के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। हमले में घायल हुए हैं, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।

नए वित्त वर्ष की शुरुआत महंगाई से, LPG सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी
महाकाल की शरण में सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन
लाड़ली बहनों को अप्रैल में खुशखबरी: 35वीं किस्त के ₹1500 इस तारीख तक होंगे जारी