कच्छ | चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात से अभी करीब 180 किलोमीटर दूर है, लेकिन उसका कहर लगातार बढ़ता जा रहा है| चक्रवात के असर से गुजरात में खासकर तटीय इलाकों में तेज हवा के भारी से अतिभारी बारिश हो रही है| समुद्र ने रौद्र रूप धारण कर लिया है और ऊंची ऊंची डरावनी लहरें उठ रही हैं| मौजूदा स्थिति को देखते हुए कच्छ के जखौ बंदरगाह को आम लोगों समेत मीडियाकर्मियों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है| जखौ बंदरगाह पर समुद्र का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसकी वजह से कर्मचारियों के घरों में पानी भर गया है| बता दें कि बिपरजॉय चक्रवात रात 9 से 10 के दौरान जखौ से टकराएगा| उससे पहले कच्छ में चक्रवात का भयंकर असर दिखने लगा है| कच्छ के अलग अलग इलाकों में तेज हवा चल रही है| राज्य के तटीय क्षेत्र समेत कई जिलों में बारिश भी हो रही है| खासकर तटीय इलाकों में तेज हवा और भारी से अतिभारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा 
कच्छ (ईएमएस)| चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात से अभी करीब 180 किलोमीटर दूर है, लेकिन उसका कहर लगातार बढ़ता जा रहा है| चक्रवात के असर से गुजरात में खासकर तटीय इलाकों में तेज हवा के भारी से अतिभारी बारिश हो रही है| समुद्र ने रौद्र रूप धारण कर लिया है और ऊंची ऊंची डरावनी लहरें उठ रही हैं| मौजूदा स्थिति को देखते हुए कच्छ के जखौ बंदरगाह को आम लोगों समेत मीडियाकर्मियों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है| जखौ बंदरगाह पर समुद्र का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसकी वजह से कर्मचारियों के घरों में पानी भर गया है| बता दें कि बिपरजॉय चक्रवात रात 9 से 10 के दौरान जखौ से टकराएगा| उससे पहले कच्छ में चक्रवात का भयंकर असर दिखने लगा है| कच्छ के अलग अलग इलाकों में तेज हवा चल रही है| राज्य के तटीय क्षेत्र समेत कई जिलों में बारिश भी हो रही है| खासकर तटीय इलाकों में तेज हवा और भारी से अतिभारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं|