जेएसडब्ल्यू एनर्जी रिलायंस पावर की परियोजना का अधिग्रहण करेगी
नई दिल्ली । जेएसडब्ल्यू एनर्जी की इकाई जेएसडब्ल्यू रिन्यूएबल एनर्जी ने महाराष्ट्र के वाशपेट में रिलायंस पावर की 45 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना का 132 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। रिलायंस पावर ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि जेएसडब्ल्यू रिन्यूएबल एनर्जी (कोटेड) लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू नियो एनर्जी लिमिटेड के पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है। इसके मुताबिक रिलायंस पावर ने महाराष्ट्र के वाशपेट में अपनी 45 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना की बिक्री के लिए जेएसडब्ल्यू रिन्यूएबल एनर्जी के साथ 132 करोड़ रुपये में बिक्री समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह सौदा 21 मई 2024 तक पूरी होने की संभावना है। कंपनी के सूत्रों के अनुसार बिक्री से प्राप्त आय का उपयोग कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा। रिलायंस पावर का लक्ष्य इस वित्त वर्ष के अंत तक कर्ज मुक्त कंपनी बनना है। 31 मार्च, 2023 तक रिलायंस पावर का कुल कर्ज लगभग 700 करोड़ रुपये था। रिलायंस पावर बैंकों के साथ अपना बकाया कर्ज चुका रही है। सूत्रों ने कहा कि पिछले तीन महीनों में इसने तीन बैंकों- डीबीएस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के साथ अपना कर्ज चुकाया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव