बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के लिए आज का दिन बहुत खास है। रविवार को उनके बड़े बेटे करण देओल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य के साथ शादी रचाने जा रहे हैं। करण अपने वेडिंग वेन्यू पर पहुंच भी गए हैं।

घोड़ी पर बैठकर बारात लेकर आए करण

करण देओल घोड़ी पर बैठकर बारात लेकर वेडिंग वेन्यू पर पहुंच गए हैं। सनी देओल के साथ करण ने वेडिंग वेन्यू में एंट्री की। सनी ने इस खास मौके पर अपने बेटे का हाथ थाम रखा था। ऑफ व्हाइट शेरवानी और साफा में दूल्हे राजा बहुत जंच रहे थे। सनी देओल ने व्हाइट कुर्ता-पायजामा के साथ पेस्टल ग्रीन लॉन्ग कोट और रेड पगड़ी पहन रखी थी।

भांगड़े पर नाचे धर्मेंद्र

करण देओल की बारात में धर्मेंद्र भी सज-धज कर पहुंचे। धर्मेंद्र ब्राउन कलर के कोट-पैंट में अपने पोते की बारात में नजर आए। उन्होंने भांगड़े पर डांस भी किया। शादी से पहले करण देओल की मेहंदी, हल्दी और संगीत सेरेमनी आयोजित की गई थी। 15 जून को संगीत में भी सनी और धर्मेंद्र को डांस करते हुए देखा गया था।