केजरीवाल छोटी कार से आए, शीशमहल में रहे - राहुल गांधी
नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली के पटपड़गंज में रैली में कहा- अरविंद केजरीवाल जब आए थे, उनके पास छोटी सी गाड़ी थी। आपने केजरीवाल के घर की तस्वीर भी देख ली, वे शीशमहल में रहते हैं। उन्होंने कहा कि बाकी पार्टी वाले मोदी से डरें या न डरें, पता नहीं। लेकिन केजरीवाल जरूर कांप जाते हैं। जब दिल्ली में हिंसा हुई तो केजरीवाल कहीं नहीं दिखे। उन्होंने कहा था साफ राजनीति करूंगा और सबसे बड़ा शराब घोटाला कर दिया। मोदी तो शराब घोटाले जैसा फर्जी केस बनाकर भी लोगों को जेल में डाल देते हैं। डर और बहादुरी पर ज्ञान ना ही दें तो अच्छा है। देश जानता है कौन कायर है और कौन बहादुर।

मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा
धर्मेंद्र प्रधान की संसद में वापसी, समर्थकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत; गूंजे जयकारे