बेंगलुरु । बेंगलुरु में एक शख्स को महिलाओं के इनरवियर चुराते और छत पर मास्टरबेट करते हुए देखा गया है। शख्स की सारी गंदी हरकतें एक कैमरे में कैद हो गई थीं, जिसके बाद यह एक्शन लिया गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार किया गया शख्स इलाके में किराये पर कमरा देखने के नाम पर आता था। तभी वह इस तरह की हरकतें करता था। आरोप है कि उस शख्स ने कई महिलाओं के उस समय चुपके से वीडियो भी बनाए हैं, जब वे नहा रही थीं। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस ने कहा कि मामले में गिरफ्तारी के बाद एक्शन होगा। फिलहाल युवक की तलाश की जा रही है। ऐसा ही एक मामला बीते साल मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सामने आया था। तब एक शख्स को महिलाओं के इनरवियर्स को चुराने का आरोप में अरेस्ट किया गया था। उसका वीडियो भी सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुआ था और वायरल हो गया था। एक शख्स की शिकायत के बाद उस अरेस्ट किया गया था।