नई दिल्ली । दक्षिण पश्चिम मानसून अगले 48 घंटे में केरल पहुंच सकता है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मानसून के केरल पहुंचने के लिए कंडीशंस फेवरेबल हैं।आम तौर पर 1 जून को पहुंचने वाला मानसून 5 दिन से केरल के तट से 400 किमी दूर अटका हुआ है। एक्सपट्र्स का कहना है कि मानसून के देरी से आने के बाद भी बारिश सामान्य रहेगी।
मौसम विज्ञानी डॉ. राजेंद्र कुमार जेनामनी के अनुसार मानसून में देरी हो रही है लेकिन इससे औसत बारिश में कोई कमी नहीं होगी।। डॉ. जेनामनी ढ्ढरूष्ठ में मानसून, तूफान के अलावा भारी बारिश और अत्यधिक तापमान पर नजर रखने वाली विंग के प्रमुख हैं। वे समुद्री तूफानों के पूर्वानुमान में विशेषज्ञता रखते हैं।