नायब तहसीलदार महिमा मिश्रा का अब जिले के बाहर तबादला
महिमा धार सुनयना ब्रह्मे छिंदवाड़ा जिले में स्थानांतरित
विशाल बत्रा 9425068638
ख़बरमंत्री न्यूज़ नेटवर्क
भोपाल/बैतूल । राज्य शासन द्वारा बुधवार को 200 से अधिक नायब तहसीलदार और प्रभारी तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। इसमें बैतूल जिले से नायब तहसीलदार महिमा मिश्रा को धार और शाहपुर नायब तहसीलदार सुनयना ब्रह्मे को छिंदवाड़ा जिले में स्थानांतरित किया गया है। गौरतलब है की नायब तहसीलदार महिमा मिश्रा को गत तीन दिवस पूर्व ही कलेक्टर ने प्रभारी मंत्री के परामर्श से घोड़ाडोंगरी तहसील से हटाकर झल्लार तहसील में स्थानांतरित किया था। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में महिमा मिश्रा को एक तरफा रिलीव करने के आदेश भी किए गए थे। अब तीन दिन बाद राज्य शासन ने पुनः उनके जिले के बाहर के लिए स्थानांतरण आदेश निकाले हैं।
न्यूज़ सोर्स : Khabarmantri News Network

एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट