खुले पुलिस कैंप पर नक्सली हमला
जगदलपुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने पुलिस कैंप पर हमला कर दिया। बड़ी संख्या में कैंप पर बी(बैरेल ग्रेनेड लॉन्चर) दागे हैं। जवानों की जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग निकले। मौके से 5-5 किलो के 6 आईईडी बरामद हुई है। हमले में किसी जवान को नुकसान की खबर नहीं है।
जानकारी के मुताबिक, नक्सल प्रभावित इलाके गुंडम में फोर्स ने आज ही नया कैंप स्थापित किया है। इसका पता लगते ही करीब 1-डेढ़ बजे के बीच नक्सलियों ने कैंप पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग निकले। फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है।

बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट