4 राज्यों में 30 ठिकानों पर एनआईए की रेड
नई दिल्ली/जयपुर/भोपाल। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ के 30 ठिकानों पर छापा मारा है। एनआईए खालिस्तान-गैंगस्टर केस में एक्शन ले रही है। इसके अलावा एनआईए के पास इनपुट है कि इन चार राज्यों में कई बदमाश ऐसे हैं जो लॉरेंस बिश्नोई और उसके जैसे ही गैंगस्टर्स के साथ जुड़े हैं। ये बदमाश गैंगस्टर्स के कहने पर रंगदारी-फायरिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में थे।
छापेमारी के लिए एनआईए की टीम सुबह करीब 5-6 बजे ही अलग-अलग राज्यों की पुलिस के साथ संदिग्धों के ठिकानों पर पहुंच गई थीं। मध्य प्रदेश के भोपाल और पंजाब के फरीदकोट में टीम ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। एनआईए को संदेह है कि इन बदमाशों के विदेश में बैठे गैंगस्टर्स से भी तार जुड़े हैं।

एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास