न नदी, न सडक़, खेत में पुल बना दिया
अररिया । बिहार के अररिया में खेत में पुल बना दिया गया है। पुल के नीचे कोई नदीं नहीं बह रही न ही पुल तक पहुंचने के लिए सडक़ है। पुल को लेकर ग्रामीणों का आरोप है कि इसमें गुणवत्ता पूर्ण कार्य भी नहीं किया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद डीएम इनायत खान ने जांच के आदेश दे दिए हैं। सडक़ और पुल के निर्माण में लगभग तीन करोड़ की राशि का खर्च की गई है।उन्होंने कहा है कि जहां पुल का निर्माण कराया गया वहां विभाग के लोगों को भेजा जा रहा है। इसकी जांच कर रिपोर्ट मुझे सौंपी जाएगी और अगर कोई इसमें दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई करेंगे। इस पुल का निर्माण जिले के रानीगंज प्रखंड की परमानपुर पंचायत के वार्ड नंबर 6 में बीच बहियार में ग्रामीण कार्य विभाग ने कराया है। पुल ग्रामीणों के लिए शोभा की वस्तु बनी हुई है।
लाखों रुपए खर्च करके नदी की जगह पुल का निर्माण नहीं करके बीच खेत में पुल का निर्माण संवेदक और विभाग ने किया है। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 6 महीने पहले पुल का निर्माण करवाया गया था वो भी निजी जमीन पर पुल का निर्माण करवाया गया है। जिस जगह पर पुल बना है वहां नदी है ही नहीं बल्कि नदी उस स्थान से दूर है। ग्रामीणों ने कहा कि कुछ बिचौलियों की मिलीभगत से इस स्थान पर पुल बना दिया गया और उसे सडक़ से भी नहीं जोड़ा गया है, न ही अप्रोच का निर्माण करवाया गया है। पुल उनके किसी काम का नहीं है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना