कठुआ में पुलिस से हुई मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश मारा गया
जम्मू । जम्मू-कश्मीर के कठुआ में पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक कुख्यात बदमाश मारा गया। अधिकारियों के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान घायल हुए उप-निरीक्षक दीपक शर्मा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम कठुआ में मुख्य अस्पताल भवन के बाहर हुई मुठभेड़ के दौरान रामगढ़ (सांबा) थाने में तैनात शर्मा (32) के सिर में चोट लगी थी और बाद में, उन्होंने पठानकोट के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
उन्होंने कहा कि घटना में विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) अनिल कुमार (40) भी घायल हो गए थे।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों की एक टीम ने कुख्यात बदमाश वासुदेव का पीछा किया जिसके बाद मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे जीएमसी के निकट मुठभेड़ शुरू हो गयी।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में वासुदेव मारा गया जबकि उसका एक साथी घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि वासुदेव कुख्यात शुनू समूह का नेता था।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव