सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार यानी 20 फरवरी के लिए पेट्रोल- डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। मालूम हो कि देश के घरेलू बाजारों के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना अपडेट होती हैं।कीमतों में किसी तरह का बदलाव होने पर लेटेस्ट अपडेट सुबह 6 बजे जारी किया जाता है। अगर आप भी घर से बाहर निकल रहे हैं तो टंकी फुल करवाने से पहले फ्यूल के लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

पेट्रोल- डीजल की कीमत ऐसे करें चेक

फोन से 92249 92249 नंबर पर RSP Dealer Code of Petrol Pump टाइप कर सेंड करना होगा।उदाहरण के लिए दिल्ली के लिए 92249 92249 नंबर पर RSP 102072 टाइप कर सेंड करना होगा। इस मैसेज को सेंड करने के तुरंत बाद आपके फोन पर पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों का मैसेज आ जाता है।अपने शहर के पेट्रोल पंप का डीलर कोड https://iocl.com/petrol-diesel-price से चेक कर सकते हैं।