पुराने परिचित ने विवाहिता को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
भोपाल। गॉधी नगर थाना इलाके में पति से अनबन के चलते अलग रहने वाली विवाहिता के साथ पुराने परिचित द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार गांधी नगर इलाके में स्थित एक बस्ती में रहने वाली 28 वर्षीय पीड़ीता ने बताया कि उसकी पूर्व में शादी हुई थी, और वह वरेला गांव में रहती थी। शादी के बाद उसका अपने पति से विवाद होने पर वह अपने एक बच्चे के साथ अलग रहकर खर्च चलाने के लिए वह घरों में साफ-सफाई का काम करने लगी। इसी दौरान पुराने परिचित विकास शर्मा नाम के युवक से उसकी पहचान बढ़ गईं। विकास ने उसके पति से अनबन होने और अलग रहने की बात जानकर उसकी मदद करते हुए नजदीकिया बढ़ा ली। बाद में आरोपी ने उसे शादी करने का प्रस्ताव देते हुए कहा कि वह उसके बच्चे का भी ध्यान रखेगा। महिला को भी की सहारे की तलाश थी, जिसके चलते उसने अपनी सहमति दे दी। इसके बाद आरोपी ने उसे जल्द ही शादी करने का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। बीते दिनों जब महिला ने उसपर शादी करने का दबाव डाला तब उसने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़ीता थाने जा पहुंची, जहॉ पुलिस ने विकास के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

भोपाल में ‘अपनों से खरीदारी’ अभियान पर बवाल, ईद-नवरात्र को लेकर टकराव
गौतम गंभीर ने AI-डीपफेक मामले में उठाया बड़ा कदम
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: BSE Sensex 2500 अंक टूटा, Nifty 50 23100 के नीचे बंद
दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव
‘राज्य सरकारों को 10% अतिरिक्त एलपीजी’ पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा