हमारी युवा पीढ़ी योग्य और जिम्मेदार है: राज्यमंत्री गौर
भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा कि 'हमारी युवा पीढ़ी योग्य और जिम्मेदार है। युवा पीढ़ी में राष्ट्र के प्रति अटूट भक्ति भी है और दुनिया को जीतने का जोश भी है। राज्यमंत्री गौर ने मंगलवार को नेहरू युवा केंद्र और भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित सीमावर्ती राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के समापन अवसर पर छात्रों को संबोधित कर रही थीं। राज्यमंत्री गौर ने कहा कि निश्चित रूप से युवाओं की सोच, आपका चिंतन, आपका विचार, आपका दृष्टिकोण इस भारतवर्ष को नई दिशा देने का काम करता है, इसलिए आप अपने संस्कृति और परंपराओं के साथ देश की माटी से जुड़े रहें। यह वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में नेहरू युवा केंद्र और भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा सीमावर्ती राज्यीय कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। सीमावर्ती राज्यों की चुनौतियां भी बहुत होती है। कार्यक्रम में पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, राजस्थान और पंजाब से आए छात्रों ने अपने अनुभव भी मंच से साझा किए। इस दौरान भोपाल नगर निगम के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, नेहरू युवा केंद्र की जिला अधिकारी निक्की राठौर, प्रदीप देशमुख और विभिन्न राज्यों से आए छात्र मौजूद रहे।

एमपीएल ऑक्शन में 244 खिलाड़ियों पर लगी बोली, आशुतोष सबसे महंगे
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्रकृति ने जीता खिलाड़ियों का दिल
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : सरगुजा में कुश्ती स्पर्धा का शानदार समापन
केरल में राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, शबरीमाला मुद्दे पर उठाए सवाल
रोगियों के उपचार प्रयासों में सेवा भाव प्रमुख : राज्यपाल पटेल