कनाडा में लगे इंदिरा गांधी की हत्या से जुड़े पोस्टर
खालिस्तानी समर्थक लगातार कनाडा में भारतीयों को धमका रहे हैं। अब एक पोस्टर के जरिए धमकी दी जा रही है, जिसमें इंदिरा गांधी की हत्या का दृश्य दिखाया गया है। इस पर भारतीय मूल के कनाडाई सांसद चंद्र आर्य ने शनिवार को चिंता जताई। साथ ही खालिस्तानी समर्थकों से निपटने के लिए आवाज भी उठाई।आर्य ने दावा किया कि खालिस्तानी समर्थक एक बार फिर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के पोस्टर लगाकर 'हिंदू-कनाडाई' में हिंसा का डर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें, पोस्टर में इंदिरा गांधी के शरीर में गोलियों के छेद दिखाए गए हैं। साथ ही हत्यारे बने उनके सिख अंगरक्षकों के हाथ में बंदूकें दिखाई गई हैं।
कनाडा के संसद सदस्य आर्य ने कहा कि कुछ साल पहले ऐसा ही डर का माहौल था। उन्होंने एक्स पर कहा, 'वैंकूवर में खालिस्तान समर्थक एक पोस्टर के साथ एक बार फिर हिंदू-कनाडाई लोगों में हिंसा का डर पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। इस पोस्टर में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का गोलियों से छलनी शव और उनके हत्यारे हाथों में बंदूकें लिए खड़े हैं।'उन्होंने आगे कहा, 'यह धमकियों का सिलसिला है, जिसमें कुछ साल पहले ब्रैम्पटन में इसी तरह की घटना देखी गई थी। वहीं कुछ महीने पहले सिख फॉर जस्टिस के पन्नू ने हिंदुओं से भारत वापस जाने के लिए कहा था। मैं फिर से कनाडा में कानून प्रवर्तन एजेंसियों से तत्काल कार्रवाई करने का आह्वान करता हूं।'

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने