मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के चुनावी परिणाम आज 3 दिसंबर को आएंगे। चुनावी नतीजों के रुझान आने शुरू हो गए है, जिसे हम सबसे पहले आप तक पहुंचाएंगे।

पांच राज्यों में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में से चार के नतीजे आज आ जाएंगे। मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के चुनावी नतीजे 3 दिसंबर यानी आज आएंगे। 

चुनावी नतीजों के रुझान आने शुरू हो गए हैं, जिसे हम सबसे पहले आप तक पहुंचाएंगे। मध्यप्रेदश, राजस्थान में भाजपा बड़ी जीत हासिल करती दिख रही है। वहीं, छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर है। मिजोरम के परिणाम 4 दिसंबर को आएंगे। 

छत्तीसगढ़ में भाजपा को बड़ी बढ़त
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में भाजपा को बड़ी बढ़त मिल रही है। भाजपा 34 तो कांग्रेस 28 पर आगे है। आंकड़े सुबह 10.40 बजे तक के हैं। 

छत्तीसगढ़ में फिर बड़ा उलटफेर, भाजपा 48 सीटों पर आगे
छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। भाजपा 48 सीटों तो कांग्रेस 40 सीटों पर आगे चल रही है।

छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर
छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों को रुझानों में 44 सीटें मिल रही है।

राजस्थान में भाजपा 130 और कांग्रेस 61 सीटों पर आगे
राजस्थान के रुझानों में भाजपा को बड़ा बहुमत मिलता दिख रहा है। भाजपा को 130 और कांग्रेस 61 सीटों पर आगे है।

छत्तीसगढ़ के रुझानों में भी भाजपा को बहुमत
छत्तीसगढ़ में भी भाजपा को बहुमत मिल गया है। रुझानों में BJP को 46 और कांग्रेस को 41 सीटें मिलती दिख रही है।

मध्यप्रदेश के रुझानों में 135 सीटों पर भाजपा आगे
मध्यप्रदेश के रुझानों में 135 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। कांग्रेस 91 सीटों पर आगे है।

छत्तीसगढ़ के पाटन से सीएम भूपेश बघेल पीछे, राजस्थान के टोंक से पायलट पीछे
छत्तीसगढ़ की पाटन सीट से सीएम भूपेश बघेल पीछे चल रहे हैं। राजस्थान के टोंक से सचिन पायलट पीछे हो गए हैं।

छत्तीसगढ़ के रुझानों में भाजपा बहुमत से एक सीट दूर
छत्तीसगढ़ के रुझानों में भाजपा बहुमत से एक सीट दूर रह गई है। भाजपा को 45 तो कांग्रेस 43 सीट पर आगे है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा आगे निकली
छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। भाजपा ने अब कांग्रेस पर बढ़त बना ली है। भाजपा 40 तो कांग्रेस 38 सीटों पर आगे है।

शिवराज बोले- मध्यप्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी
रुझानों के बाद शिवराज सिंह चौहान का बयान सामने आया है। शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनने को तैयार है।

छिंदवाड़ा से नौ बार के सांसद कमलनाथ पीछे हुए
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से नौ बार के सांसद कमलनाथ पीछे चल रहे है। भाजपा को रुझानों में बहुमत मिल गया है।

तेलंगाना के सीएम केसीआर अपनी दोनों सीटों पर पीछे
तेलंगाना के रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। सीएम केसीआर अपनी दोनों सीटों पर पीछे चल रहे हैं।

एमपी और राजस्थान में भाजपा को बहुमत
भाजपा को एमपी और राजस्थान में बहुमत मिल गया है। एमपी में भाजपा को 117 तो कांग्रेस 90 पर आगे है। वहीं, राजस्थान में भाजपा को 105 तो कांग्रेस 80 सीटों पर आगे है।

राजस्थान में भाजपा 4 सीट पर आगेः चुनाव आयोग
चुनाव आयोग के अनुसार राजस्थान में भाजपा 4 सीट पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस केवल एक सीट पर आगे है।

मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर

मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर चल रही है। दोनों 91 सीटों पर आगे चल रही है।

ने राजस्थान के रुझानों में बुहमत पाया
राजस्थान के रुझानों में BJP ने बुहमत पा लिया है। भाजपा 199 में से 100 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 70 सीटों पर आगे है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बनाई बड़ी बढ़त
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना ली है। कांग्रेस 40 सीटों तो भाजपा 30 सीटों पर आगे है।

तेलंगाना के रुझानों में कांग्रेस बहुमत पाने के करीब
तेलंगाना के रुझानों में कांग्रेस बहुमत पाने के करीब पहुंच गई है। तेलंगाना में कांग्रेस को 55 सीटे तो बीआरएस 35 सीटों पर आगे है।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा ने बनाई बड़ी बढ़त
मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा ने बड़ी बढ़त बना ली है। भाजपा को एमपी में 75 तो कांग्रेस 60 सीटों पर आगे है। वहीं, राजस्थान में भाजपा 60 तो कांग्रेस 50 पर आगे है।

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में उलटफेर
एमपी और छत्तीसगढ़ में अब कांग्रेस आगे निकल गई है। राजस्थान में दोनों में कांटे की टक्कर चल रही है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा का कमाल
छत्तीसगढ़ में भाजपा आगे निकलती दिख रही है। भाजपा को 30 तो कांग्रेस 29 सीट पर आगे है।

राजस्थान और एमपी में भाजपा आगे निकली
राजस्थान और एमपी में भाजपा आगे निकल गई है। एमपी में भाजपा को 58 और कांग्रेस 51 सीट पर आगे है। वहीं, राजस्थान में भाजपा 60 तो कांग्रेस 48 सीटों पर आगे है।

नतीजों से पहले दिग्विजय सिंह का बड़ा दावा
नतीजों से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बड़ा दावा किया है| कांग्रेस नेता ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था और आज भी कहता हूं, 130 प्लस सीटें आने वाली है। 

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 23 सीटें
छत्तीसगढ़ के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बड़ी बढ़त बनाती दिख रही है। कांग्रेस को 23 सीटें और भाजपा 18 सीटों पर है।

मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर
मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और भाजपा को 230 में से 45 सीटें मिलती दिख रही है।

तेलंगाना में कांग्रेस को बीआरएस से बढ़त
तेलंगाना में कांग्रेस को बीआरएस से बढ़त मिलती दिख रही है। रुझानों में कांग्रेस को 15 तो बीआरएस को 12 सीटें मिलती दिख रही है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को शुरुआती बढ़त
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने भाजपा को शुरुआती रुझानों में पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, दोनों में कांटे की टक्कर चल रही है।

राजस्थान और एमपी में भाजपा-कांग्रेस में कांट की टक्कर
राजस्थान और एमपी के शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस में कांट की टक्कर दिखाई दे रही है। कांग्रेस और भाजपा को एमपी में 18 सीटें और राजस्थान में भी दोनों को 20 सीटें मिल रही है।

शुरुआती रुझानों में राजस्थान में भाजपा आगे
शुरुआती रुझानों में राजस्थान में भाजपा आगे चल रही है। भाजपा को दो तो कांग्रेस को तीन सीटें मिली है।

नतीजों से पहले ही कांग्रेस ने मनाना शुरू किया जश्न
चार राज्यों के चुनावी परिणाम आने से पहले ही  दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जश्न मनने लगा है। पार्टी के कार्यकर्ता संगीत और नृत्य करते दिख रहे हैं।