लेखक सलमान रुश्दी पर हमला 24 वर्षीय हादी मटर ने किया। इस हमले से न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस भी हैरान है। पुलिस ने बताया कि शहर के 150 सालों के इतिहास में ऐसी कोई घटना नहीं देखी गई है। सलमान रुश्दी का अस्पताल में इलाज चल रहा है और संदिग्ध की पहचान 24 वर्षीय हादी मटर के रूप में हुई है। हादी मटर न्यूजर्सी का रहने वाला है। हम सर्च वारंट प्राप्त करने की प्रक्रिया में है।सलमान रुश्दी के एजेंट एंड्र्यू वायली ने बताया कि उनकी हालात ठीक नहीं है। वह वेंटिलेटर पर है और फिलहाल बोल नहीं सकते हैं। उन्होंने बताया कि सलमान रुश्दी अपनी एक आंख खो सकते है। बाई आंख की नस कट गई है। इससे उन्हें गहरी चोट आई है। वहीं चाकू का वार उनका लिवर पर लगा है। इससे उनका लिवर भी खराब हो गया है। इसलिए कुछ कहा नहीं जा सकता है।न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस ने बताया कि सलमान रुश्दी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। संदिग्ध की पहचान 24 वर्षीय हादी मटर के रूप में हुई है जो कि न्यूजर्सी का रहने वाला है। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था। FBI के सदस्य जांच में हमारी मदद कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि चौटाउक्वा में आज हमने जो अनुभव किया वह हमारे लगभग 150 वर्षों के इतिहास में किसी भी चीज़ के विपरीत एक घटना है। हम परिवार को ज्यादातर सदस्‍यों को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं