संध्या सरयाम होंगी घोड़ाडोंगरी की नई CMO
बड़ौद नगर परिषद से घोड़ाडोंगरी हुआ तबादला
विकास बत्रा 9425002223
ख़बरमंत्री न्यूज़ नेटवर्क
भोपाल/बैतूल। तबादलों के अंतिम चरण में घोड़ाडोंगरी नगर परिषद के सीएमओ भी बदल गए हैं। राज्य शासन ने आगर मालवा जिले की बड़ोद नगर परिषद में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री संध्या सरयाम को घोड़ाडोंगरी नगर परिषद में स्थानांतरित किया है। मध्यप्रदेश के नगरीय आवास एवं विकास विभाग द्वारा शुक्रवार देर शाम को उक्ताशय के आदेश जारी किए गए हैं। वर्तमान में केएस उईके घोड़ाडोंगरी में प्रभारी सीएमओ के रूप में कार्यरत थे। उन्हें भी शीघ्र ही किसी अन्य नगर परिषद में प्रभारी सीएमओ के रूप में पदस्थ किए जाने की चर्चा है।
न्यूज़ सोर्स : Khabarmantri News Network

पत्नी की हत्या कर शव बोरी में छुपाया, आरोपी ने कबूला जुर्म
बंगाल चुनाव के बीच ED का एक्शन, कई ठिकानों पर छापेमारी
AAP ने खटखटाया राज्यसभा सभापति का दरवाजा, 7 सांसदों की सदस्यता पर सवाल
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी